पी.जी. कॉलेज मलिकपूरा, गाजीपुर में जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर के सहयोग से दिनांक 29 अक्टूबर, 2026 को प्रस्तावित रोजगार मेला अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
जिला सेवायोजन अधिकारी, गाजीपुर द्वारा जारी पत्रांक 951/सेवायोजन/रोजगार मेला 2026, दिनांक 28 अक्टूबर, 2026 के अनुसार, चक्रवात की आशंका एवं प्रतिकूल मौसम की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार रोजगार मेले को अग्रिम आदेश तक स्थगित किया गया है।
अतः समस्त अभ्यर्थियों, विद्यार्थियों एवं संबंधित हितधारकों को सूचित किया जाता है कि वे दिनांक 29 अक्टूबर, 2026 को प्रस्तावित रोजगार मेले में सम्मिलित होने हेतु महाविद्यालय परिसर में उपस्थित न हों। रोजगार मेले के आयोजन की आगामी तिथि के संबंध में पृथक से सूचना जारी की जाएगी।
सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आगामी सूचना हेतु महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं सूचना माध्यमों का नियमित अवलोकन करते रहें।