Governor

Governor

मुझे यह जानकर अतीव प्रसन्नता हुई कि स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपूरा, गाजीपुर द्वारा अपनी वार्षिक पत्रिका 'कर्मभूमि' का प्रकाशन किया जा रहा है।

विद्यार्थियों के अन्तःकरण में अपार सृजनात्मक एवं रचनात्मक क्षमता विद्यमान होती है, जिसको अभिव्यक्त करने का पत्रिकाएं सशक्त माध्यम होती हैं। मुझे आशा है कि पत्रिका में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ऐसी मौलिक रचनाओं का समावेश किया जायेगा, जो निश्चय ही पाठकों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा।

पत्रिका के सफल प्रकाशन हेतु मैं अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती हूँ।

आनंदीबेन पटेल
राज्यपाल