Vision & Mission

  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपुरा

    महाविद्यालय का दृष्टि वक्तव्य (Vision Statement)

    पी०जी० कॉलेज मलिकपूरा, गाजीपुर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता युक्त, समावेशी एवं मूल्य-आधारित उच्च शिक्षा प्रदान कर शैक्षिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। महाविद्यालय ग्रामीण एवं सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल, नैतिक मूल्यों एवं नवाचार से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर, जिम्मेदार तथा राष्ट्र-निर्माण में सहभागी नागरिक के रूप में विकसित करने हेतु सतत क्रियान्वयन है।

    महाविद्यालय सतत विकास, सामाजिक दायित्व, स्थानीय संसाधनों के संरक्षण तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन के साथ क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपुरा

    ध्येय (Mission)

    महाविद्यालय अपने निर्धारित ध्येय की प्राप्ति हेतु निम्नलिखित के लिए निरंतर प्रयासरत है:

    • ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को समान एवं सुलभ शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराना।
    • गुणवत्तापूर्ण शिक्षण–अधिगम प्रक्रिया, नवाचार एवं अनुसंधान को प्रोत्साहित करना।
    • कौशल विकास, रोजगारोन्मुख शिक्षा एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना।
    • विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, सामाजिक दायित्व एवं राष्ट्रीय चेतना का विकास करना।
    • सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं स्थानीय समुदाय के समग्र उत्थान में योगदान देना।
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपुरा

    मूल्य तत्व (Core Values)

    • शैक्षिक उत्कृष्टता – गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सतत सुधार के प्रति प्रतिबद्धता।
    • समावेशन एवं समानता – सभी वर्गों के विद्यार्थियों को समान अवसर प्रदान करना।
    • नैतिकता एवं सत्यनिष्ठा – ईमानदारी, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व को बढ़ावा देना।
    • सामाजिक उत्तरदायित्व – समाज, राष्ट्र एवं ग्रामीण विकास के प्रति संवेदनशीलता।
    • नवाचार एवं सृजनशीलता – नवीन विचारों, अनुसंधान एवं कौशल विकास को प्रोत्साहन।
    • सतत विकास – पर्यावरण संरक्षण एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति प्रतिबद्धता।
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपुरा

    Institutional Strategic Plan

    • Update Soon